Rahul Gandhi की बढ़ सकती हैं मुश्किले, सावरकर के पोते बोले- माफी मांगें, नहीं तो कराएंगे FIR

By अंकित सिंह | Mar 28, 2023

राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ओर जहां मानहानि मामले में 2 साल की सजा मिलने के बाद उनके लोकसभा सदस्यता चली गई है। वहीं दूसरी ओर उनके बयान को लेकर सरगर्मियां जारी है। हाल में ही राहुल गांधी ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा था कि वह सावरकर नहीं हैं, राहुल गांधी है और गांधी कभी माफी नहीं मांगते। इसको लेकर अब सावरकर के पोते ने जबरदस्त तरीके से राहुल गांधी पर पलटवार किया है। सावरकर के पोते ने पहले तो चुनौती दी थी राहुल गांधी इस बात को साबित करें कि सावरकर ने माफी मांगी थी। अब सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने साफ तौर पर कहा है कि अगर राहुल गांधी अपने बयान को लेकर माफी नहीं मांगते हैं तो मैं उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराऊंगा। भाजपा भी पूरे मुद्दे को लेकर राहुल गांधी पर हमलावर हैं। 

इसे भी पढ़ें: पहले सांसदी गई, अब छोड़ना होगा बंगला... राहुल को 22 अप्रैल तक सरकारी आवास खाली करने का नोटिस

सावरकर के पोते ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा सावरकर का नाम राजनीति के लिए किस तरह से बदनाम किया जा रहा है यह देखकर वाकई दुख होता है। ऐसा लगता है कि वे मुसलमानों का भी ध्रुवीकरण कर रहे हैं। महाराष्ट्र में भी सावरकर के नाम पर राजनीति की जा रही है. मेरा अनुरोध है कि सावरकर के नाम का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए न करें। इससे पहले ऐसी टिप्पणियों को बचकानी बताते हुए सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कहा था राहुल गांधी कह रहे हैं कि वह माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि वह सावरकर नहीं हैं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वह सावरकर के माफी मांगने का कोई दस्तावेजी साक्ष्य दिखाएं।’’ 

प्रमुख खबरें

Jyotiraditya Scindia बोले: दो सदियों से Hindi Journalism राष्ट्र चेतना की रीढ़, राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान।

Rulers have become killers..., अभिषेक बनर्जी हमले पर Mamata आग बबूला, Kharge-Akhilesh ने भी BJP को घेरा

केंद्रीय मंत्री का दावा- पहले गांधी, अब PM Modi हैं India के सबसे बड़े Brand Ambassador

Russia की तस्वीर ने हिलाई दुनिया, रातों-रात पलटी भारत की किस्मत!