राहुल गांधी के सवाल चुनाव आयोग के लिए, भाजपा उनका क्यों दे रही जवाब? कांग्रेस ने कसा तंज

By अंकित सिंह | Jun 07, 2025

महाराष्ट्र और बिहार चुनावों पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ट्वीट पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बयान सामने आया है। पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी के सवाल भारत के चुनाव आयोग के लिए हैं। भाजपा उनका जवाब क्यों दे रही है? उन्होंने कहा कि हमारे सवाल बहुत स्पष्ट हैं... 2019 से 2024 तक पांच साल में महाराष्ट्र में मतदाता सूची में 31 लाख नए मतदाता जुड़े। पांच महीने में मतदाता सूची में 41 लाख नए मतदाता कैसे जुड़ सकते हैं?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव ‘‘लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट’’ था। उन्होंने कहा कि यह ‘‘मैच फिक्सिंग’’ अब बिहार में भी दोहराई जाएगी और फिर उन जगहों पर भी ऐसा ही किया जाएगा, जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हार रही होगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘‘मैच फिक्स’’ किए गए चुनाव लोकतंत्र के लिए जहर हैं। उन्होंने कहा कि जो पक्ष धोखाधड़ी करता है, वो भले ही जीत जाए, लेकिन इससे लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर होती हैं और जनता का नतीजों से भरोसा उठ जाता है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर गांधी ने चुनाव में कथित अनियमितता के बारे में चरणबद्ध तरीके से बताया है कि कैसे मतदाता सूची में फर्जी मतदाताओं को जोड़ा गया, मतदान प्रतिशत बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया गया, फर्जी मतदान कराया गया और बाद में सबूतों को छिपा दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग तो बहाना है, अपने आप को हार से बचाना है, राहुल गांधी के ट्वीट पर शहजाद पूनावाला का पलटवार

गांधी ने ‘दैनिक जागरण’ और ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ अखबार में प्रकाशित लेख की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘चुनाव की चोरी का पूरा खेल! 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट था।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘मैंने अपने लेख में चरण दर चरण विस्तार से बताया है कि कैसे यह साजिश रची गई : चरण 1: निर्वाचन आयोग की नियुक्ति करने वाली समिति पर कब्जा किया गया। चरण 2: फर्जी मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया। चरण 3:मतदान प्रतिशत बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया। चरण 4: जहां भाजपा को जिताना था, वहां लक्षित करके फर्जी मतदान कराया गया। चरण 5: सबूतों को छिपा दिया गया।’’ 

प्रमुख खबरें

Hair Care: डेली ट्रैवल करने से बाल हो रहे हैं खराब, तो आजमाएं ये आसान हेयरकेयर टिप्स

नतीजों से पहले Mamata Banerjee का Action Mode, EVM Strongroom की खुद करूंगी पहरेदारी, BJP को चेतावनी

VoNR Feature: कॉल करते ही 5G गायब? तुरंत ऑन करें यह सेटिंग और पाएं सुपरफास्ट स्पीड

Labour Day 2026 । वेतन से आगे अब Mental Health और Womens Rights पर फोकस