राहुल गांधी ने भारत सरकार के कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार पर सवाल उठाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को कोविड-19 टीकाकरण की गति पर सवाल किया और कहा कि अगर देश के ‘मन की बात’ समझी गई होती तो टीकाकरण के ऐसे हालात न होते। उनकी टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’कार्यक्रम से ठीक पहले आई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अगर समझते देश के मन की बात, ऐसे न होते टीकाकरण के हालात।’’ उन्होंने टीकाकरण की गति पर सरकार से सवाल पूछने के लिए ‘व्हेयर आर वैक्सीन’ हैशटैग का इस्तेमाल किया।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर पार्टी नेताओं में कोई विरोधाभास नहीं है : अजय माकन

इस तरह पिछले सात दिनों में हर दिन 56 लाख टीकों का अंतर है। इसमें कहा गया है कि 24 जुलाई को (पिछले 24 घंटे में टीकाकरण) वास्तविक टीकाकरण 23 लाख लोगों का हुआ यानी 69 लाख का अंतर रहा। कांग्रेस धीमे टीकाकरण अभियान और टीका नीति को लेकर सरकार की आलोचना करती रही है।

प्रमुख खबरें

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए

ठाणे पुलिस ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में यूपी कोर्ट से दो संदिग्धों का Transit Remand मांगा

Sonam Wangchuk ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की, दी भूख हड़ताल की चेतावनी