Parliament पहुंचे राहुल गांधी, लोकतंत्र वाले बयान पर कहा, मैंने भारत के विरोध में कुछ नहीं बोला

By अंकित सिंह | Mar 16, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकतंत्र पर दिए गए बयान पर बवाल मचा हुआ है। संसद में भी इसको लेकर हंगामा जारी है। भाजपा उनसे लगातार माफी की मांग कर रही है। इन सब के बीच राहुल गांधी विदेश से लौटने के बाद आज संसद पहुंचे। लंदन के इस भाषण पर उनसे सवाल पूछा गया। पहले तो उन्होंने चुप्पी साधी। लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि मैंने भारत विरोधी कुछ भी नहीं बोला। कांग्रेस नेता ने साफ तौर पर कहा कि लंदन सेमिनार में मैंने भारत विरोधी कुछ भी नहीं बोला। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर वे अनुमति देंगे तो मैं संसद के अंदर बोलूंगा। उनका इशारा केंद्र सरकार की ओर था। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Rahul Gandhi पर बरसे Kiren Rijiju, कहा- देश को कोई गाली देगा तो उसे माफ नहीं करेंगे

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप कम से कम संसद का अपमान न करें। देश के बारे में ऐसे विचार रखना दुर्भाग्य है। जब इंदिरा जी विदेश आई थीं तो उन्होंने देश के बारे में कुछ नहीं कहा था आप उनसे ही कुछ सीख लीजिए। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। जिस मुद्दे पर वित्त मंत्री ने बात की है उन्हीं मुद्दों को लेकर कुछ विषय उठाने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी ने सदन का जो घोर अपमान किया है उसके लिए माफी मांगनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, IT Sector शेयरों ने गिरावट के बीच संभाला मोर्चा

Umar Khalid को BK Hariprasad ने बताया राष्ट्रवादी, ABVP के विरोध पर खड़े किए सवाल

Indias Shield aginst China| भारत अपनी सैन्य रणनीति से कैसे चीन को फंसा रहा? | Teh Tak Part 6

Oracle ने AI और Cloud Services में भारी निवेश के बीच शुरू की नई छंटनी