सिद्धू मूसेवाला के पैतृक गांव मूसा पहुंचे राहुल गांधी, परिवार से की मुलाकात

By अभिनय आकाश | Jun 07, 2022

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के गांव मानसा में उनके आवास पर पहुंचे। राहुल गांघी ने मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की और सिंगर की हत्या पर दुख जताया। मूसेवाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला सिंगर के साथ ही कांग्रेस पार्टी के नेता भी थे। उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मनसा सीट से चुनाव भी लड़ा था। इसी दौरान मूसेवाला की राहुल गांधी से मुलाकात भी हुई थी। हालांकि आप प्रत्याशी विजय सिंगला के हाथों पराजित हो गए थे। 

इसे भी पढ़ें: राकांपा प्रमुख शरद पवार पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के आरोपी छात्र को नहीं मिली जमानत

सिद्धू की हत्या के ठीक एक दिन पहले 28 मई को पंजाब की भगवंत मान सरकार ने प्रदेश के 424 लोगों की सुरक्षा घेरे को कम कर दिया था। जिसमें सिद्धू भी शामिल थे। जिसके बाद ही अपराधियों ने हिम्मत करते हुए दिन-दहाड़े सिद्धू मूसेवाला को अपनी गोलियों का निशाना बनाया था।  

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल