असुरक्षित निर्माण की कीमत लोग जान गंवाकर चुका रहे... IAS Coaching Centre Tragedy पर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2024

नयी दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग संस्थान की इमारत के ‘बेसमेंट’ में पानी भरने के कारण सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यार्थियों की मौत पर रविवार को शोक जताया। राहुल गांधी ने कहा कि आम लोग असुरक्षित निर्माण, खराब नगर नियोजन और हर स्तर पर संस्थानों के गैर-जिम्मेदाराना रुख की कीमत अपनी जान गंवाकर चुका रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: राजेंद्र नगर हादसे को लेकर दिल्ली की आप सरकार पर भड़कीं Swati Maliwal, परिजनों के लिए की मुआवजे की मांग

गांधी ने कहा कि एक सुरक्षित एवं आरामदायक जीवन हर नागरिक का अधिकार है और इसे सुनिश्चित करना सरकारों का दायित्व है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को उस कोचिंग सेंटर के मालिक और समन्वयक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके ‘बेसमेंट’ में शनिवार को पानी भर जाने के कारण तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई। ‍अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उनके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या समेत अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में