मानहानि के केस में राहुल गांधी ने दर्ज कराया बयान

By अजय कुमार | Jul 26, 2024

लखनऊ। रायबरेली से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज मानहानि के एक मामले में सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर होकर अपने बयान दर्ज कराए। कांग्रेस सांसद के खिलाफ सुल्तानपुर में गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी के मामले में मुकदमा चल रहा है। बयान दर्ज होने के बाद राहुल वहां से अगली तारीख 12 अगस्त की लेकर चले गये। राहुल गांधी की पेशी विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा के कोर्ट में हुई। पेशी के दौरान न्यायाधीश ने राहुल गांधी से सवाल पूछा, क्यों चला मुकदमा? राहुल गांधी बोले कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते मुझे फंसाया गया है। मैंने बेंगलुरु के पत्रकार वार्ता में ऐसा कोई बयान नहीं दिया था। इस मामले में 12 अगस्त को प्रतिवादी विजय मिश्र के अधिवक्ता की तरफ से गवाह पेश होंगे।

इसे भी पढ़ें: संसद में किसान नेताओं से राहुल गांधी ने की मुलाकात, बोले- हम MSP की गारंटी के लिए सरकार पर डालेंगे दबाव

राहुल गांधी पांच महीने में दूसरी बार कोर्ट पहुंचे हैं। इससे पहले वह लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच 20 फरवरी को न्यायालय में पेश हुए थे। उस समय बड़ी संख्या में अमेठी व सुल्तानपुर के लोग उनसे मिलने व देखने की इच्छा लेकर पहुंचे थे। मामला न्यायालय में पेशी का था, इसलिए राहुल आए और करीब 20 मिनट में न्यायालय की प्रक्रिया पूरी हो गई। समर्थकों व विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं के नारेबाजी के बीच वह मुस्कुराते रहे और बिना कुछ बोले ही यहां से चल दिए।

प्रमुख खबरें

थक चुके हैं...अब जंग नहीं लड़ेगी इजरायल की सेना? सैन्य चीफ की लीक हुई चिट्ठी ने मचाया हड़कंप

भारत का 5000 टन डीजल पहुंचा बांग्लादेश, गदगद हुए तारिक रहमान

मछली पकड़ते ही पुतिन का होश उड़ा देने वाला ऐलान, बचा भारत, डरी दुनिया

Amaravati पर YS Sharmila का नायडू पर बड़ा हमला, पूछा- बिना Central Funding के कैसे बनेगी राजधानी?