'भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा जनता का समर्थन', राहुल गांधी बोले- देश को कमजोर कर रही बीजेपी की विचारधारा

By अंकित सिंह | Oct 15, 2022

कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के आज 1000 किलोमीटर पूरे हो गए। लगभग डेढ़ सौ दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इन सबके बीच कर्नाटक के बेल्लारी में कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा पहुंची है। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा पर अपने संबोधन में जबरदस्त तरीके से प्रहार किया। राहुल ने कहा कि जब यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी तो काफी काफी मुश्किल लग रही थी। लेकिन लेकिन चलने के साथ ही यह आसान लगने लगा। राहुल ने दावा किया कि भारत जोड़ो यात्रा को जनता से भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी के नेतृत्व में 1000 किमी का सफर भारत जोड़ो यात्रा ने किया पूरा, बेल्लोरी में होनी है जनसभा

वहीं, कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि 4 राज्य, सैकड़ों किलोमीटर, लाखों लोग और सफर निरंतर जारी है। भारत जुड़ रहा है- नफरत, बेरोजगारी, महंगाई के विरुद्ध। राहुल ने कहा कि आज भारत में 45 साल में अब तक की सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। पीएम ने कहा था कि वह हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। तो वो नौकरियां कहां है?उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से, हम भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर जा रहे हैं। ये सफर 3500 कि.मी. का है, इसकी शुरुआत कन्याकुमारी से की, उसके बाद केरल और अभी हम कर्नाटक में हैं। इस दौरान अशोक गहलोत ने कहा कि जिस प्रकार ये लोग पूरे देश में तनाव, हिंसा, सांप्रदायिकता का माहौल बना रहे हैं ये देश बर्दाश्त नहीं करेगा। राहुल गांधी का संदेश है कि आपस में भाईचारा हो, सभी राज्यों, वर्गो और धर्मो में प्यार मोहब्बत की राजनीति हो। सद्भावना का माहौल बने। 

प्रमुख खबरें

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए