राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की नीतियां लोगों में नफरत फैला रही हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 11, 2022

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में आम नागरिक परेशानी झेल रहे हैं और उन्हें उनकी मेहनत का कोई प्रतिफल नहीं मिल रहा है। गांधी ने 2016 में नोटबंदी की कवायद और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के खराब क्रियान्वयन को लेकर केंद्र पर एक बार फिर निशाना साधा। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इस समय महाराष्ट्र में है। गांधी ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का लक्ष्य ‘‘डर और नफरत फैलाने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों’’ के खिलाफ खड़ा होना है।

केरल से लोकसभा सदस्य गांधी ने कहा, ‘‘500 रुपये और 1,000 रुपये के नोट बंद होने के बाद से छह साल बीत चुके हैं, लेकिन काला धन अब भी मौजूद है। लोगों में दहशत फैलाने के लिए नीतियां बनाई जा रही हैं।’’ गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र की नीतियां लोगों में डर पैदा कर रही हैं और भाजपा नफरत फैलाने के लिए इस भावना का इस्तेमाल कर रही है। नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश बहुत नफरत और जाति एवं धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण देख रहा है और ‘अनेकता में एकता’ को खतरा है।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक