Bihar में बोले Rahul Gandhi, जातीय जनगणना नहीं चाहती BJP-RSS, लेकिन हम करवा कर रहेंगे

By अंकित सिंह | Apr 07, 2025

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के साथ दूसरे दर्जे के नागरिक जैसा व्यवहार किया जा रहा है। पटना में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा की ‘फर्जी बाधा’ को ध्वस्त कर देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित तेलंगाना में की गई कवायद की तरह जाति जनगणना देश के विकास मॉडल को बदल देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के लाभ के लिए जाति आधारित जनगणना के माध्यम से भारत का ‘एक्स-रे’ कराएगी। जातीय जनगणना के जरिए हम आपको सबकुछ दिला सकते हैं। आरएसएस और भाजपा इसे रोकना चाहिए। लेकिन, दुनिया की कोई शक्ति इसे करने से नहीं रोक सकती है। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि तीन महीने बाद रामचेत जी ने मुझे फ़ोन किया और बताया कि अब मेरी दो दुकानें हैं और 10 लोग काम करते हैं। मुझे लग रहा है इस मशीन से मैं 4-5 दुकानें खोल पाऊंगा। राहुल ने आगे बताया कि रामचेत जी ने मुझे ये भी बताया कि- 'यूपी सरकार ने मुझे एक बार ट्रेनिंग के लिए बुलाया था। वहां जाकर पता चला कि ट्रेनर से ज्यादा तो मुझे मालूम था। ट्रेनर को कुछ नहीं आता था।' ऐसे में सोचने वाली बात है कि हुनर रामचेत जी के हाथ में है, लेकिन उन्हें ट्रेनिंग कोई और दे रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि रामचेत जी ट्रेनिंग के सिस्टम में ही नहीं हैं और ट्रेनिंग का नेटवर्क किसी और के कंट्रोल में है। वहीं, उन्हें मशीन नहीं मिल रही क्योंकि बैंक का सिस्टम भी किसी और के कंट्रोल में है।  मैंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी और उन्हें सुझाव दिया कि तेलंगाना में लाखों मोची हैं, आप उनसे ट्रेनिंग करवाइए और सर्टिफिकेशन कीजिए। जब वे मोची ट्रेनिंग देंगे तो सरकार उनके अकाउंट में सीधा पैसा डालेगी।

इसे भी पढ़ें: तीन महीने में तीसरी बार बिहार पहुंचे राहुल, कन्हैया कुमार की यात्रा में हुए शामिल, BJP ने कसा तंज

राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के कारण शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। यहां एक फीसदी से भी कम लोगों ने अपना पैसा शेयर बाजार में लगाया हुआ है। इसका मतलब है कि शेयर बाजार आपके लिए नहीं है। इसमें असीमित पैसा बनता है, लेकिन आपको इसका लाभ नहीं मिलता। उन्होंने यह भी कहा कि मुझसे सवाल पूछा गया कि आपके परदादा नेहरू जी क्या थे और आपने उनसे क्या सीखा? मैं जहां बैठा था, उस कमरे में नेहरू जी के साथ ही महात्मा गांधी जी की भी तस्वीर थी। वो तस्वीर देखकर मेरे मन में एक ही विचार आया कि ये दोनों लोग सच्चाई से मोहब्बत करते थे।

प्रमुख खबरें

Tiger Shroff Firing Incident: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पंजाब कनेक्शन बेनकाब, 2.5 लाख रुपये में खरीदे गए थे जिगाना पिस्तौल और 20 कारतूस

वाराणसी MLC स्नातक चुनाव: Akhilesh Yadav बोले- जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही उठें कार्यकर्ता

Cyclone Arnab Update | चक्रवात अर्नब का तांडव! आंध्र प्रदेश के 13 जिलों में भारी तबाही, सड़कों को नुकसान और फ्लैश फ्लड का अलर्ट

Kerala के खेल आयोजन में खाने को लेकर अफवाह फैलाने वाला शिक्षक Kozhikode में गिरफ्तार