Haryana में बोले Rahul Gandhi, संविधान खत्म करना चाहती है भाजपा, कुछ चुनिंदा अरबपतियों के पास जा रहा सारा पैसा

By अंकित सिंह | Oct 01, 2024

कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि हर कोई जानता है कि यहां ड्रग्स का मुद्दा है। मैं मोदी जी से पूछता हूं कि जब अडानी के मुद्रा पोर्ट पर हजारों किलो ड्रग्स पकड़ी गई, तो आपने क्या कार्रवाई की? उन्होंने दावा किया कि जब हम सत्ता में आएंगे, तो 1200 रुपये में बिकने वाला (एलपीजी) गैस सिलेंडर अब 500 रुपये प्रति सिलेंडर पर उपलब्ध होगा। हम हरियाणा के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी देंगे। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करती है, हम संविधान की रक्षा करते हैं। उन्होंने दावा किया कि आज के हिंदुस्तान में कुछ चुनिंदा अरबपतियों के पास सारा पैसा जा रहा है। वहीं पेट्रोल-डीजल, प्याज जैसी चीजों के दाम बढ़ाकर आपकी जेब से लगातार पैसा निकाला जा रहा है। सच्चाई यही है- किसी एक सामान के लिए जितनी GST अडानी-अंबानी देते हैं, उतनी ही GST देश का सबसे गरीब किसान भी देता है। इसलिए मैंने मन बना लिया है- जितना पैसा नरेंद्र मोदी अडानी-अंबानी को देंगे, उतना ही पैसा हम देश के किसानों, गरीबों और महिलाओं को देंगे। 

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir Election के अंतिम पड़ाव के बड़े फेस, अफ़ज़ल गुरु, इंजीनियर राशिद के भाई आजमा रहे अपनी किस्मत

उन्होंने कहा कि संविधान में लिखा है- हिंदुस्तान के सभी नागरिक एक समान हैं। लेकिन... जब नरेंद्र मोदी अरबपतियों का लाखों-करोड़ का कर्ज माफ करते हैं और गरीब, महिला, किसान का कर्ज माफ नहीं करते, तो वो संविधान पर हमला है। जब नरेंद्र मोदी अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए तीन काले कानून लाते हैं, तो वो संविधान पर हमला है। नरेंद्र मोदी ने ऐसा ढांचा बना रखा है कि हिंदुस्तान में 25 लोग शादी में हजारों-करोड़ खर्च करते हैं और किसान कर्ज में डूबकर अपने बच्चों की शादी करता है। हम ये बदलना चाहते हैं। 

प्रमुख खबरें

US Presidential Election 2028 | राष्ट्रपति चुनाव के लिए जेडी वेंस को समर्थन देने पर डोनाल्ड ट्रंप का टालमटोल, कहा- अभी बहुत जल्दी है

BJP के प्रमुख रणनीतिकार Amit Shah का 62वां जन्मदिन, RSS से Union Cabinet तक का सफर

वैश्विक दबाव में Sensex 678 अंक लुढ़का, Nifty भी 22,568 पर फिसला

शेयर बाजार में गिरावट और कच्चे तेल के दबाव से Rupee 12 पैसे फिसला, 94.50 प्रति डॉलर पर