Kannauj में बोले राहुल गांधी, UP में इंडिया अलायंस आंधी, डर गए है मोदी, अखिलेश यादव की भी हुंकार

By अंकित सिंह | May 10, 2024

लोकसभा चुनाव को लेकर कन्नौज में इंडिया गठबंधन की साझा चुनावी सभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा नेता अखिलेश यादव और आप नेता संजय सिंह शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया अलायंस और अखिलेश यादव यहां जीत हासिल करने जा रहे हैं। मैं आपको लिखकर देता हूं, उत्तर प्रदेश में इंडिया एलायंस का तूफान आने वाला है। मैं आपको लिखित में देता हूं, भाजपा को देश में अपनी सबसे बड़ी हार का सामना यहां उत्तर प्रदेश में होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश देश का मार्ग प्रशस्त करता है। 

राहुल ने कहा कि उन्हें यह भी पता है कि अडानी टेम्पो में पैसे कैसे भेजते हैं। प्रधानमंत्री को गति का निजी अनुभव है। अब बीजेपी, नरेंद्र मोदी और अमित शाह आपका ध्यान भटकाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि अगले 10-15 दिनों तक वे आपका ध्यान भटकाने की कोशिश करेंगे...आप विचलित न हों। भारत में आम चुनाव में एक ही मुद्दा है, सारे मुद्दे उसी से निकलते हैं- भारत का संविधान। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि ये कन्नौज के हमारे लोग इस बार हमें ना केवल जिताने जा रहे हैं बल्कि देश की बड़ी जीतों में कन्नौज का नाम शामिल करने जा रहे हैं। मैंने अपना पहला चुनाव भी कन्नौज से लड़ा था।

इसे भी पढ़ें: 'अमेठी से गांधी परिवार का नाता कभी नहीं टूटा', प्रियंका गांधी बोलीं- मैं ये चुनाव जीतकर ही वापस जाऊंगी

सपा नेता ने कहा कि कन्नौज को विकास की ऊंचाईयों तक ले जाने का काम किया है, कन्नौज में जितने भी बड़े-बड़े काम दिखाई दे रहे हैं समाजवादी सरकार के किए हैं। जो लोग हाईवे पर चलते हैं उनको पता है कि हाईवे समाजवादियों ने बनवाया है लेकिन हमने कभी हाइवे को धुलवाया नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वैसे तो चोरों में झगड़ा तभी होता है जब बंटवारा ठीक से ना हो, मुझे वो दिन भी याद हैं जब बादलों की वजह से रडार से दिखाई नहीं दे रहा था, नाले की गैस से चाय बना रहे थे, ये लोग झूठे हैं। भाजपा पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग हमारे आपके और संविधान के पीछे पड़े हैं।

प्रमुख खबरें

Musafir Cafe Review | भागदौड़ भरी जिंदगी में ठहराव और सुकून का अहसास देती है विक्रांत मैसी की यह नई सीरीज

370 की बिरयानी विवाद के बाद पहली बार स्टेज पर लौटे Pranit More, फैंस का सपोर्ट देखकर हुए भावुक

Bankipur में BJP के गढ़ पर Prashant Kishor की सेंधमारी, जन सुराज पार्टी को मिली निर्णायक बढ़त

Ranji Trophy में धमाल मचाने वाले Akib Nabi की Team India में एंट्री, Jasprit Bumrah का रिप्लेसमेंट!