Opposition Unity Meeting: पटना में बोले राहुल गांधी, कर्नाटक में क्या हुआ, सबने देखा, हम एक साथ मिलकर BJP को हराएंगे

By अभिनय आकाश | Jun 23, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं की मेगा बैठक से पहले पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस तेलंगाना, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा को हराकर जीत हासिल करेगी। आपने देखा कि कर्नाटक में क्या हुआ। बीजेपी नेताओं ने जगह-जगह दौरा किया, लंबे-लंबे भाषण दिए और दावा किया कि उनकी जीत होगी। लेकिन क्या आपने देखा कि क्या हुआ? मैं इस मंच से कह रहा हूं कि आपको बीजेपी तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ या मध्य प्रदेश में नहीं दिखेगी। क्यों? क्योंकि कांग्रेस गरीबों के साथ खड़ी है। राहुल गांधी ने कहा कि पूरा देश अब समझता है कि बीजेपी का मतलब दो-तीन लोगों की प्रगति है। वहीं, कांग्रेस का मतलब गरीबों का विकास है।

इसे भी पढ़ें: Patna में विपक्षी दलों की बैठक 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ‘अच्छी शुरुआत’ : तृणमूल कांग्रेस

राहुल ने कहा कि आप जानते हैं कि नफरत से नफरत खत्म नहीं हो सकती. केवल प्यार ही कर सकता है। राहुल गांधी ने कहा, सभी विपक्षी दल के नेता आज यहां हैं। राहुल गांधी से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि अगर पार्टी बिहार जीतती है तो पूरे देश में जीत हासिल कर सकती है। 

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश