राहुल गांधी का एक और हमला, बोले- चीन पर मोदी की चुप्पी खतरनाक, देश की सुरक्षा से PM कर रहे खिलवाड़

By अंकित सिंह | Jul 11, 2022

एलएसी पर भारत और चीन के बीच टकराव को लेकर एक बार फिर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। अपने ट्वीट के जरिए राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा है कि चीन की बढ़ती घुसपैठ और प्रधानमंत्री की चुप्पी देश के लिए बहुत हानिकारक है। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि प्रधानमंत्री के कुछ सचः 1. चीन से डरते हैं, 2. जनता से सच छिपाते हैं, 3. सिर्फ़ अपनी छवि बचाते हैं, 4. सेना का मनोबल गिराते हैं, 5. देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चीन की बढ़ती घुसपैठ और प्रधानमंत्री की चुप्पी, देश के लिए बहुत हानिकारक है।

इसे भी पढ़ें: मंदारिन सीख रही है भारतीय सेना, चीन को मिलेगा उसकी ही भाषा में जवाब

गोगोई ने आगे कहा कि ये क्या संदेश जा रहा है, हमारे भारत के सीमा सुरक्षा बल को, हमारे नागरिकों को कि भारत के प्रधानमंत्री अपनी छवि बचाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को गिरवी रख सकते हैं। ऐसा क्या विशेष लगाव है चीन के साथ? उन्होंने कहा कि मोदी जी ने चीन की सरकार के साथ 18 बार मुलाकात की है। उन्होंने ऐसा क्या रिश्ता बनाया कि जिससे चीन आज तक भी ये कबूल नहीं करता कि उनसे कोई गलती हुई है। चीन आज भी हमारी सीमा सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लेता। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की अर्थनीति चीन निर्भर है। चीन से आयात बढ़ा है और निर्यात घटा है, जिसका असर भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रहा है। प्रधानमंत्री अनर्थनीति पर चुप्पी कब तोड़ेंगे?

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी