राहुल ने देश को किया गुमराह, रुपाणी बोले- पार्टी अध्यक्ष पद से दें इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2018

भुवनेश्वर। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राफेल सौदे पर ‘देश को गुमराह करने’ का आरोप लगाते हुए मांग की कि वह अपने पद से इस्तीफा दें। रुपाणी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार को घसीटने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे को औजार बनाया। मुख्यमंत्री राफेल सौदे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के आलोक में विपक्षी दल पर हमला करने के लिए देश के 70 शहरों में संवाददाता सम्मेलन करने के भाजपा के कदम के तहत यहां बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि यदि सारे चोर इकट्ठा हो जाएं और चौकीदार को चोर कहें तो भी लोग इसे नहीं मानेंगे। उनका इशारा प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी के प्रहार के संदर्भ में था। रुपाणी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का फैसला देश को गुमराह कर रही कांग्रेस और अन्य लोगों के मुंह पर तमाचा है । गांधी को देश को गुमराह करने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Congress का PM Modi पर आरोप, 2024 के बाद SSR रोककर Gen-Z के वोटिंग अधिकार को किया प्रभावित

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10m Air Pistol में जीता Gold

भारत के साथ संबंध बेहतरीन, राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच व्यावहारिक रुख अपना रहा Nepal: शिशिर खनाल

Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार की जोड़ी Asian Games के सेमीफाइनल में, पदक किया पक्का