गिरिराज सिंह की राहुल गांधी से अपील, कहा- सिद्धू को कांग्रेस से बाहर निकालें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2019

बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर नवजोत सिंह सिद्धू की टिप्पणी को लेकर उन्हें कांग्रेस से निष्कासित करने की रविवार को मांग की। सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक स्पष्टीकरण देना चाहिए, राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए और सिद्धू को अपनी पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए।’ उन्होंने क्रिकेटर से नेता बने एवं पंजाब के मंत्री की एक टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर यह कहा।

गौरतलब है कि सिद्धू ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा था कि क्या पाकिस्तानी भूमि पर आतंकी गतिविधियों के संरक्षण के लिए समूचे पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। सिंह ने छह कश्मीरी अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा वापस लेने के केंद्र के फैसले की भी सराहना करते हुए कहा कि वे लोग देशद्रोही हैं, लेकिन उनके साथ मेहमानों जैसा बर्ताव किया जा रहा। वक्त आ गया है कि उनके साथ वैसा सलूक किया जाए, जिसके देशद्रोही हकदार हैं।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत