राहुल गांधी ने रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरकर अपनी बहन का हक छीना: Mohan Yadav

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2024

भोपाल, चार मई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करना अपनी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा और उनके पति के अधिकार छीनने जैसा है।

यादव ने गुना लोकसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि राहुल हार के डर से अमेठी (उत्तर प्रदेश) से केरल (वायनाड निर्वाचन क्षेत्र) भाग गए। यादव ने कहा, ‘‘आगे (केरल में) समुद्र है वरना पता नहीं कि राहुल कहां गए होते।’’

यादव ने दावा किया कि राहुल के बहनोई (वाद्रा) ने उत्तर प्रदेश में पोस्टर लगवाएं हैं कि वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ये अपने जीजा के नहीं हुए। उन्होंने (राहुल) अपनी बहन का अधिकार छीनकर रायबरेली से नामांकन पत्र दाखिल किया।

प्रमुख खबरें

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar

दुनिया में India जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम हैं: White House के सुरक्षा संचार सलाहकार

Mutual Fund को भारत में निवेश करने वाले विदेशी कोषों में निवेश की सुविधा देने का SEBI का प्रस्ताव