'अर्बन नक्सल और देश को बांटने वाले लोगों की भाषा बोल रहे राहुल गांधी', JP Nadda का कांग्रेस पर वार

By अंकित सिंह | Oct 05, 2024

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि मैं लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद पहली बार हिमाचल आया हूं। आप लोगों ने चारों की चारों सीटें भाजपा को जिताईं, इसके लिए मैं आपको विशेषकर धन्यवाद देता हूं। आपकी मदद से, आपके आशीर्वाद से 60 साल बाद नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि आप सब लोगों ने (भाजपा कार्यकर्ता) मेरे साथ वो दिन भी देखा है, जब हम किराए के मकान में अपना कार्यालय चलाते थे। कभी किसी समर्थक से दुकान के ऊपर की जगह ले लिया करते थे और व्यापार मंडल की दरी लाकर बिछाते थे, कार्यक्रम करते थे और व्यापार मंडल को धन्यवाद के साथ दरी वापस दे देते थे। 

विपक्ष पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जो आजादी की लड़ाई लड़ने आई थी। गांधी जी ने कहा था कि आज़ादी की लड़ाई के बाद कांग्रेस पार्टी को ख़त्म कर देना चाहिए। लेकिन सत्ता के लालच में आप कांग्रेस पार्टी चलाते रहे और आपकी यात्रा बाएं से दाएं, दाएं से बाएं हो गई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आजकल अर्बन नक्सल और देश को बांटने वाले लोगों की भाषा बोलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तीन तलाक बंद होना चाहिए, लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति के चक्कर में राजीव गांधी जी तीन तलाक नहीं हटा सके, सुप्रीम कोर्ट का आदेश लागू नहीं कर सके। प्रधानमंत्री मोदी जी ने तीन तलाक समाप्त कर हमारी मुस्लिम बहनों को आजाद कर दिया, क्योंकि हम वैचारिक पार्टी हैं।

इसे भी पढ़ें: गांधीजी के स्वच्छता के आह्वान को प्रधानमंत्री मोदी ने जन आंदोलन में बदला : नड्डा

उन्होंने कहा कि ये (कांग्रेस) ओल्ड और न्यू करते रहे, न ओल्ड लागू की और न ही न्यू लागू की और हमने एकीकृत पेंशन योजना लागू कर दी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी वैचारिक प्रतिष्ठाओं की पार्टी है, ये सत्ता को हासिल करने की पार्टी नहीं है, बल्कि विचारों के लिए जिंदगी देने की पार्टी है। 5-5 पीढ़ियां खप गईं, तब जाकर हमें भाजपा का भव्य स्वरूप देखने को मिला है। बहुत लोग अपना प्रधानमंत्री देखे ​बिना चले गए, बहुत लोगों ने सिर्फ अटल जी को प्रधानमंत्री के रूप में देखा और हम भाग्यशाली हैं कि आज तीसरा कार्यकाल मोदी जी के नेतृत्व में देख रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Spying Scandal ने Southampton को डुबोया, Playoff Final से बाहर, Players भी करेंगे केस

Wimbledon से पहले Tennis जगत को बड़ा झटका, Injury के कारण Carlos Alcaraz टूर्नामेंट से बाहर

Rome में PM Modi का Giorgia Meloni ने किया ग्रैंड वेलकम, Melodi की दोस्ती फिर हुई Viral

IPL Playoffs से पहले RCB को मिला बूस्टर डोज, इंग्लैंड के Phil Salt की होगी वापसी