'Rahul Gandhi आधारहीन बयान देने में माहिर', BJP का सवाल, कांग्रेस नेता को चीन से इतना प्यार क्यों

By अंकित सिंह | Aug 25, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज लद्दाख के कारगिल इलाके में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया और इसे रणनीतिक स्थान बताया। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि पीएम मोदी चीन मुद्दे पर किस तरह झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक बात तो साफ है कि चीन ने भारत की जमीन छीन ली है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि विपक्ष की बैठक में पीएम ने कहा कि लद्दाख का एक इंच भी चीन ने नहीं लिया है। यह एक झूठ है। अब इसी को लेकर भाजपा की ओर से पलटवार किया गया है। भाजपा ने साफ तौर पर कहा कि चीन को लेकर राहुल अर्नगल बयान दे रहे हैं। साथ ही पार्टी ने सवाल किया कि राहुल को चीन से इतना प्रेम क्यों है?

इसे भी पढ़ें: Congress पर Mukhtar Abbas Naqvi का पलटवार, अमेठी को च्युइंग गम की तरह किया गया इस्तेमाल

भाजपा ने पूछा कि राहुल गांधी का चीन से क्या रिश्ता है? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल की मोहब्बत की दुकान नहीं, नफरत की दुकान है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आपकी (कांग्रेस) नीति थी कि शांति वार्ता आतंकवाद से प्रभावित नहीं होगी (भारत और पाकिस्तान के बीच) लेकिन हमारी नीति है कि शांति वार्ता और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते। इसलिए, उन्हें (कांग्रेस) हमें कम से कम शांति और सुरक्षा पर व्याख्यान नहीं देना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज