राहुल गांधी का बयान गलत संदर्भ में दिखाने का मामला, टीवी एंकर को गिरफ्तार करने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2022

 गाजियाबाद (उप्र)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को ‘‘गलत संदर्भ’’ में दिखाते हुए एक समाचार प्रसारित करने के मामले में टेलीविजन समाचार प्रस्तोता रोहित रंजन को उनके घर से गिरफ्तार करने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस का एक दल मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पहुंचा। इस बीच, रंजन ने दावा कि उन्हें गिरफ्तार करने आई कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ की पुलिस ने पहले स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना देने के कानून का पालन नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: तेजप्रताप और ऐश्वर्या की होने वाली मुलाकात टली, इस वजह से अब 10 जुलाई को मिलेंगे दोनों

रायपुर पुलिस ने रंजन के ट्वीट के जवाब में कहा,‘‘ सूचित करने का कोई नियम नहीं है। इसके बावजूद, अब उन्हें सूचित कर दिया गया है। पुलिस दल ने आपको अदालत का गिरफ्तारी वारंट दिखाया है। आपको जांच में सहयोग करना चाहिए और अदालत में अपना बचाव करना चाहिए।’’ इससे पहले, रंजन ने अपने टीवी कार्यक्रम में गांधी के बयान को ‘‘गलत संदर्भ में’’ उदयपुर हत्याकांड से ‘‘गलती से’’ जोड़कर दिखाने के लिए दो जुलाई को माफी मांगी थी।

रंजन ने ट्वीट किया था, ‘‘हमारे शो डीएनए में राहुल गांधी का बयान उदयपुर की घटना से जोड़कर गलत संदर्भ में चल गया था। यह एक मानवीय भूल थी, जिसके लिए हमारी टीम क्षमाप्रार्थी है। हम इसके लिए खेद जताते हैं।’’ भाजपा नेताओं समेत कई लोगों ने गलत संदर्भ में दिखाए गए इस वीडियो के प्रसारित होने के बाद राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की नृशंस हत्या की घटना के मद्देनजर गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा था।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार