भारत जोड़ो यात्रा में KGF चैप्टर 2 के गाने का इस्तेमाल, राहुल गांधी, सुप्रिया श्रीनेत और जयराम रमेश के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का केस दर्ज

By अभिनय आकाश | Nov 04, 2022

राहुल गांधी, सुप्रिया श्रीनेत और जयराम रमेश के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। बेंगलुरु सिटी पुलिस ने शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, कांग्रेस सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत और राहुल गांधी के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा में एमआरटी म्यूजिक की अनुमति के बिना फिल्म के गीतों का उपयोग करके कॉपीराइट उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की। बेंगलुरू स्थित कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उसके पास कन्नड़, हिंदी, तेलुगु और तमिल आदि में 20,000 से अधिक ट्रैक के संगीत अधिकार हैं। उसने क्लासिक पुराने संगीत को नवीनतम में से एक में हासिल करने के लिए भारी रकम का निवेश किया है। जिनमें साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक "केजीएफ चैप्टर 2" शामिल है। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा