राहुल गांधी ने मोदी पर कसा तंज, PM को माफीवीर बनना होगा, अग्निपथ योजना वापस लेनी पड़ेगी

By अंकित सिंह | Jun 18, 2022

केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए लाए गए अग्निपथ योजना को लेकर बवाल लगातार जारी है। वहीं, अग्निपथ योजना का विरोध विपक्ष में लगातार कर रहा है। यही कारण है कि विपक्ष की ओर से लगातार केंद्र सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इन सबके बीच राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा है कि प्रधानमंत्री को माफीवीर बनना होगा, अग्निपथ योजना वापस लेनी ही पड़ेगी। इसको लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि आठ वर्षों से भाजपा सरकार ने ‘जय जवान, जय किसान के मूल्यों का लगातार अपमान किया है। मैंने पहले भी कहा था कि प्रधानमंत्री जी को काले कृषि कानून वापस लेने पड़ेंगे। ठीक उसी तरह उन्हें ‘माफीवीर’ बनकर देश के युवाओं की बात माननी पड़ेगी और ‘अग्निपथ’ को वापस लेना ही पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली: अग्निपथ प्रदर्शनकारियों को उकसाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

‘अग्निपथ’ योजना को लेकर बढ़ते विरोध के मद्देनजर भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा बृहस्पतिवार को बढ़ाकर 23 साल कर दी गई थी। नयी भर्ती योजना को सरकार ने तीनों सेनाओं में युवाओं की संख्या बढ़ाने के लिए दशकों पुरानी चयन प्रक्रिया में एक बड़े बदलाव के रूप में पेश किया है। दूसरी ओर दिन बिहार के कई हिस्सों में लगातार चौथे दिन भी अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को जहानाबाद जिले में तेहटा पुलिस चौकी परिसर के अंदर खड़े एक ट्रक और एक बस समेत कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

प्रमुख खबरें

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत

Texas के Fort Hood में 13 हत्याओं के दोषी Nidal Hasan को 3 दिसंबर को मिलेगी मौत की सजा

Explained | France Student Protests | फ्रांस में 4 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर क्यों उतरे? जानिए क्यों सुलग रहा है पेरिस और क्या हैं मांगें?

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार