राहुल ने शुरू की संसद में नई पारी, बोले- संविधान के प्रति रखूंगा सच्ची श्रद्धा और निष्ठा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2019

नयी दिल्ली। केरल के वायनाड से निर्वाचित हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली। उन्होंने निचले सदन की सदस्यता की शपथ अंग्रेजी में ली। कांग्रेस अध्यक्ष भोजनावकाश के बाद सदन में आये और उनके पहुंचने पर उनकी पार्टी एवं सहयोगी दलों के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका अभिनंदन किया। सदन में सदस्यों को राज्यवार शपथ दिलाई जा रही है। गांधी को केरल से निर्वाचित हुए सदस्यों के साथ क्रमवार शपथ दिलायी गयी।

शपथ ग्रहण करने से पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘लोकसभा के सदस्य के तौर पर यह मेरा लगातार चौथा कार्यकाल है। वायनाड का प्रतिनिधित्व करते हुए मैं संसद में अपनी नयी पारी शुरू कर रहा हूं। मैं भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा।’’ गांधी अपने चिरपरिचित परिधान सफेद कुर्ता और पायजामा पहनकर सदन आये थे। वह सदन में अंग्रिम पंक्ति में अपनी मां एवं रायबरेली से पुन: निर्वाचित हुईं सोनिया गांधी के साथ बैठे हुए थे। शपथ लेने के लिए जब गांधी का नाम पुकारा गया तो सोनिया सहित कांग्रेस नेताओं एवं सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: 17वीं लोकसभा का फर्स्ट डे, सभी सांसद प्रेजेंट, राहुल रहे एब्सेंट

सोलहवीं लोकसभा में राहुल गांधी विपक्ष के लिए निर्धारित पहली पंक्ति में नहीं बैठकर दूसरी पंक्ति में बैठते थे। गौरतलब है कि गांधी इस बार अमेठी के अलावा वायनाड से भी लोकसभा चुनाव लड़े थे। उनकी परंपरागत सीट रही अमेठी से इस बार उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा। गांधी लगातार चौथी बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। वह 2004, 2009 और 2014 में अमेठी से निर्वाचित हुए थे। इस बार वह वायनाड से चुनाव जीतें हैं।

प्रमुख खबरें

देशभर में Paper Leak पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में ECIR दर्ज कर Money Trail की जांच शुरू

YSRCP का Nellore में हल्लाबोल, Mega DSC धांधली की CBI Probe और Nara Lokesh के इस्तीफे की मांग

High Court के फैसले की समीक्षा करेगा Supreme Court, Ram Rahim की बढ़ सकती हैं कानूनी मुश्किलें

सहकारिता विभाग का Har Ghar Tiranga अभियान: Ram Kripal Yadav बोले - गाँव-गाँव तक फैलेगी देशभक्ति