हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर राहुल गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना, बोले- 2 लाख पक्की नौकरियां देगी कांग्रेस सरकार

By अंकित सिंह | Oct 04, 2024

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने एक्स पोस्ट के जरिए हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी, अपराध और नशीली दवाओं से संबंधित मुद्दों के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने विजय संकल्प यात्रा के दौरान लोगों के साथ अपने अनुभव और बातचीत साझा करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' का सहारा लिया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा फैलाई गई बेरोज़गारी की बीमारी ने हरियाणा की जड़ों, युवाओं के भविष्य और प्रदेश की सुरक्षा को गहरे संकट में डाल दिया है।

इसे भी पढ़ें: Jatland कहे जाने वाले Rohtak, Jhajjar और Sonipat में Congress की हालत पतली, हुड्डा का राजनीतिक भविष्य लगा दाँव पर

राहुल ने अपने पोस्ट में दावा किया कि गलत GST और नोटबंदी से छोटे व्यापारों की कमर तोड़ दी। अग्निवीर से सेना की तैयारी करने वाले युवाओं का हौंसला तोड़ा। काले कानूनों से कृषि व्यापार करने वालों की हिम्मत तोड़ी। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि खिलाड़ियों से समर्थन छीनकर उनका सपना तोड़ा। परिवार पहचान पत्र से सरकारी भर्ती रोककर परिवारों को तोड़ा। इसका असर बताते हुए उन्होंने कहा कि नशे के गिरफ्त में युवा हुनर बर्बाद हो रहा है। निराश नौजवान अपराध की राह पकड़ रहे हैं। डंकी जैसे खतरों के सफर से तबाह होते परिवार। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में आने वाली कांग्रेस सरकार 2 लाख पक्की नौकरियों की भर्ती करेगी और हरियाणा को नशा मुक्त बनाएगी। हरियाणा की बहनों को वचन दिया है कि इस तबाही को रोकूंगा, उनके बच्चों की रक्षा करूंगा - रोज़गार वापस आएगा, और हर परिवार खुशहाल होगा।

प्रमुख खबरें

POCSO Case में फंसे एक्टर Rohit Chandel, कोर्ट ने Police Custody में भेजा

वियतनाम में बड़ा हादसा, कई भारतीयों को लेकर जा रही नाव डूबी

हमारा और भारत का DNA एक...भारत से बोला तालिबान, पाकिस्तान को लगी मिर्ची

Solo Trip बना महिलाओं का नया Trend, डर छोड़कर बढ़ाएं Confidence और पाएं नई पहचान