राहुल गांधी ने ट्वीट कर साधा केंद्र पर निशाना, कहा- संसद का और समय व्यर्थ मत करो, महंगाई, किसान और पेगासस की बात करने दो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर विपक्ष को अपना काम नहीं करने देने का आरोप लगाते हुए कहा कि संसद का समय बर्बाद नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि महंगाई, किसान तथा पेगासस पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, हमारे लोकतंत्र की बुनियाद है कि सांसद जनता की आवाज़ बनकर राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा करें।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिलीं ममता बनर्जी, बोलीं- भाजपा को हराने के लिए एकजुट होना होगा

मोदी सरकार विपक्ष को ये काम नहीं करने दे रही। कांग्रेस नेता ने इस बात पर जोर दिया, संसद का और समय व्यर्थ मत करो- करने दो, महंगाई, किसान और पेगासस की बात हो। पेगासस और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर पिछले कई दिनों से संसद के दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है। 19 जुलाई से मॉनसून सत्र आरंभ हुआ था, लेकिन अब तक दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही है। विपक्षी दलों का कहना है कि पेगासस जासूसी मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए सरकार के तैयार होने के बाद ही संसद में गतिरोध खत्म होगा।

प्रमुख खबरें

Hardoi Road Accident: बिलग्राम में नहर में गिरी कार, दंपति और तीन माह के मासूम की मौत

Tanvi Patri ने Youth Olympics Badminton में Silver जीतकर रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय महिला

Yemen के Taiz में बाजार पर हुए हवाई हमलों में 20 लोगों की मौत, 15 घायल

Dhanteras पर सोने-चांदी की रिकॉर्ड बिक्री, 60000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान