Bihar: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- गरीब और किसान चाहे कितनी भी आवाज उठा लें, उन्हें न्याय नहीं मिल सकता

By अंकित सिंह | Feb 15, 2024

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज बिहार पहुंचे हैं। औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हजारों किसान दिल्ली की ओर आगे बढ़ रहे हैं। मोदी सरकार उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस और छर्रे से हमला करवा रही है। मैंने एक किसान से बात की, जो आर्मी के पूर्व जवान थे। उनके मुंह पर छर्रे मारे गए थे। मैंने उनसे कहा- आप पहले भी देश के लिए लड़ रहे थे और आज भी देश के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब और किसान चाहे कितनी भी आवाज उठा लें, उन्हें पता है कि इस देश में उन्हें न्याय नहीं मिल सकता। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि हिंदुस्तान के कुछ अरबपति चीन से माल खरीदकर देश में बेचते हैं। इससे रोजगार चीन के युवाओं को मिलता है, पैसा चीन को मिलता है। बिहार में इंडस्ट्री हुआ करती थी, जो बंद हो गई। आज बिहार के लोग ठेके पर मजदूरी करने अलग-अलग राज्यों में जाते हैं। ये आर्थिक अन्याय है। इस दौरान खड़गे ने कहा कि बिहार भगवान बुद्ध, महावीर जी, गुरु गोविन्द सिंह जी, राजेंद्र प्रसाद जी और अनुग्रह नारायण सिन्हा जी की धरती है। लेकिन जिस बिहार ने दुनिया को रास्ता दिखाया है, उसे BJP ने एक बार फिर से कठिनाईयों में धकेल दिया है।

इसे भी पढ़ें: BJP-RSS नफरत फैला रहे हैं, जबकि प्यार भारत के DNA में है : Rahul Gandhi

खड़गे ने कहा था कि नीतिश कुमार जी ने कहा था- मर जाऊंगा, लेकिन कभी BJP में नहीं जाऊंगा। आज वह BJP में चले गए। उन्होंने गरीबों से वादा कर वोट लिया और फिर गरीबों को लूटने वाली पार्टी में घुस गए। भगवान बुद्ध ने कहा था- सत्य के मार्ग पर चलते हुए व्यक्ति केवल 2 गलतियां कर सकता है- 1. रास्ता तय न करना 2. शुरुआत ही न करना। पूरा रास्ता तय करने वाले नेता सिर्फ राहुल गांधी जी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन उन्होंने बिहार को पीछे धकेल दिया है। नीतीश जी ने कहा- हम विकास के लिए भाजपा के साथ जा रहे हैं। लेकिन वे विकास के लिए नहीं, बचने के लिए भाजपा के साथ जा रहे हैं। भाजपा के लोग कांग्रेस को तोड़ना चाहते हैं, लेकिन हम लड़ते रहेंगे। 

प्रमुख खबरें

CREDAI ने UP RERA की शर्तों का किया विरोध, 4 महीने की राहत पर विवाद

Abhishek Banerjee के Kolkata ऑफिस से हटा TMC होर्डिंग, पुलिस से झड़प

MPSC की सभी भर्ती परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी हों, Devendra Fadnavis बोले- सरकार करेगी मदद

Nepal Flood में 288 भारतीय लापता, Kanpur विमान हादसे समेत मुख्य राष्ट्रीय और वैश्विक खबरें