बिजली संकट को लेकर राहुल गांधी ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा- मैंने पहले ही सरकार को चेताया था

By अंकित सिंह | Apr 27, 2022

देश में बिजली संकट का दौर चल रहा है। इन सब के बीच सरकार की ओर से भी लगातार बैठके की जा रही हैं। दूसरी ओर राहुल गांधी ने बिजली कटौती को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए राहुल गांधी ने लिखा कि भारत भीषण बिजली संकट से जूझ रहा है। ज्यादातर राज्यों में आम लोगों को 8 घंटे बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। मैंने मोदी सरकार को चेतावनी दी थी कि बिजली की मांग चरम पर होने के कारण कोयले के भंडार की कमी देश के लिए पीड़ा का कारण बनेगी। सरकार ने इस मुद्दे को हल करने के बजाय इनकार किया।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी के साथ CMs की बैठक में केजरीवाल फिर से बने चर्चा का विषय, बीजेपी ने कहा- Mannerless

केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने देश में बढ़ती बिजली की मांग के बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने ताप बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति बढ़ाने के उद्देश्य से रैक की अधिक उपलब्धता को लेकर रेल मंत्री साथ यह बैठक की। ताप बिजलीघरों, विशेष रूप से जो कोयला खदानों से दूर स्थित संयंत्र कम कोयले के भंडार से जूझ रहे हैं। वही बढ़ते तापमान के कारण बिजली की मांग बढ़ गई है। बिजली मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आर के सिंह और वैष्णव ने बिजली की बढ़ती मांग से निपटने के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की। इस दौरान बिजली मंत्रालय के सचिव अलोक कुमार, कोयला मंत्रालय के सचिव ए के जैन समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी