राहुल गांधी ‘‘वोट चोरी’’ को लेकर चार अगस्त को बेंगलुरु में विरोध-प्रदर्शन में भाग लेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2025

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘‘वोट चोरी’’ के विरोध में चार अगस्त को बेंगलुरु में आयोजित होने वाले प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे और यहां निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपेंगे।

राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने चुनावों में धांधली के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने कहा था कि ऐसी घटनाएं कर्नाटक में भी हुई हैं, इसलिए वह यहां निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को ज्ञापन देने आ रहे हैं। वह चार अगस्त को आएंगे।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी इसको लेकर एक कार्यक्रम (विरोध प्रदर्शन) आयोजित करेगी, जिसके बाद निर्वाचन अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (डी.के. शिवकुमार) और मुख्यमंत्री (सिद्धरमैया) कार्यक्रम को अंतिम रूप दे रहे हैं। अभी तक की संभावित योजना के अनुसार, राहुल गांधी ‘फ्रीडम पार्क’ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं, इसके बाद वह निर्वाचन अधिकारियों से मिलकर एक ज्ञापन सौंप सकते हैं।’’ गांधी ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह जनता और निर्वाचन आयोग के सामने इस बात का पूरा ब्योरा देंगे कि ‘‘वोटों की चोरी’’ कैसे की जा रही है।

प्रमुख खबरें

भारत सरकार की बड़ी एडवाइजरी जारी, नागरिकों को ईरान की गैर-जरूरी यात्रा न करने की सलाह | Check Advisory

Gautam Adani AGM 2026 | इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1.5 लाख करोड़ का रिकॉर्ड निवेश देश-निर्माण के प्रति हमारा भरोसा - गौतम अडानी

भीषण गर्मी में AC को देगा टक्कर, ये Cooler Buying Guide बचाएगी आपके हजारों रुपये

Love Horoscope For 24 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन