कोविड-19 के आर्थिक प्रभाव पर अभिजीत बनर्जी से संवाद करेंगे राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना वायरस संकट और इसके आर्थिक प्रभाव पर, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी के साथ मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण पैदा हो रहे आर्थिक संकट से बाहर निकलने के उपायों पर चर्चा की कड़ी में गांधी यह संवाद करेंगे। उन्होंने पिछले दिनों भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन के साथ इसी तरह का संवाद किया था। इस संवाद में राजन ने, कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन को सावधानीपूर्वक खत्म करने की पैरवी करते हुए कहा था कि गरीबों की मदद के लिए सीधे उनके खाते में पैसे भेजे जाएं और इस पर करीब 65 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज