राहुल गांधी शुक्रवार को गायक जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि देने असम जाएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2025

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को गायक जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां आएंगे। गायक जुबिन गर्ग की पिछले महीने सिंगापुर में मौत हो गयी थी। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि गांधी सोनापुर में गायक के समाधि स्थल का दौरा करेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। उन्होंने बताया कि गांधी गायक के आवास पर भी जाएंगे और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मिलेंगे।

सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय 19 सितंबर को जुबिन गर्ग की मौत हो गयी थी। गुवाहाटी के पास 23 सितंबर को राजकीय सम्मान के साथ जुबिन का अंतिम संस्कार किया गया। असम सरकार ने उनकी मौत के कारणों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

सम प्रदेश कांग्रेस समिति (एपीसीसी) के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने बृहस्पतिवार को गांधी के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जुबिन गर्ग (52) को श्रद्धांजलि देने के लिए दौरा उनके निधन के 28 दिन बाद हो रहा है, लेकिन यह कहा जा सकता है कि न आने से अच्छा है देरी से आना।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने अपेक्षा की थी कि कोई वरिष्ठ कांग्रेस नेता जैसे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी या कोई अन्य गायक के अंतिम संस्कार में मौजूद होंगे।” साथ ही उन्होंने कहा कि चूंकि गांधी गायक को श्रद्धांजलि देने आ रहे हैं, “हम राज्य में उनके आगमन का स्वागत करते हैं।

प्रमुख खबरें

IRCTC का शानदार April Tour Package: सस्ते में घूमें Andaman और Leh, बुकिंग शुरू

Kerala Assembly Election 2026: Pinarayi Vijayan दोहराएंगे इतिहास या Congress करेगी वापसी? 4 May को नतीजे

Assam Assembly Election 2026: 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग, क्या सरमा बचा पाएंगे सत्ता या गोगोई करेंगे पलटवार?

Tamil Nadu Assembly Election 2026: तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक ही फेज में होगा चुनाव, 4 मई को आएंगे नतीजे