मोदी-शाह को ललकारने राहुल 24 से जाएंगे कर्नाटक दौरे पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2018

कांग्रेस अध्यक्ष गांधी कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 24 फरवरी से अपने प्रचार अभियान को फिर बहाल करेंगे। अपने तीन दिन के दौरे में राहुल बेलगाम, विजयपुरा (बीजापुर), बगलकोट एवं धारवाड़ जिलों में जायेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) में क्षेत्र के प्रभारी माणिकम टैगोर ने बताया, ‘‘गांधी हमारी जन आशीर्वाद यात्रा के तहत लगातार तीन दिनों तक राज्य के इन क्षेत्रों का दौरा करेंगे।’’

 

उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष इस यात्रा में जन सभाएं और केवल महिलाओं की रैली को संबोधित करेंगे। विभिन्न समूहों के साथ उनके संवाद करने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष प्रचार अभियान के इस अगले दौर में मंदिरों एवं दरगाहों में भी जा सकते हैं। इससे पहले राहुल ने 10 से 13 फरवरी तक कर्नाटक का दौरा किया था। कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए अभी चुनाव घोषित नहीं हुए हैं जहां कांग्रेस अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए व्यापक प्रचार कर रही है।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Middle East Conflict MEA Helpline | संकट में फंसे भारतीयों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, दिल्ली में 24 घंटे का कंट्रोल रूम स्थापित, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट! डॉलर के मुकाबले 92.17 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, युद्ध की आहट से बाजार में हाहाकार

फ्रेंडली फायर का शिकार हुए अमेरिकी फाइटर जेट्स! कुवैती पायलट की गलती से गिरे 3 US F-15 विमान, जांच में बड़ा खुलासा | Iran-Kuwait Conflict

आधुनिक संदर्भों पिता-पुत्र संस्कृति को नया आयाम दे