Rahul Gandhi ने मुस्लिम लीग को बताया धर्मनिरपेक्ष, पलटवार करते हुए रिजिजू ने बताया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

By अंकित सिंह | Jun 02, 2023

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने इंडियन मुस्लिम लीग पार्टी को धर्मनिरपेक्ष बताया था। अब रिजिजू ने राहुल के बयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। रिजिजू ने यह भी पूछा कि मोहम्मद अली जिन्ना की मुस्लिम लीग, जो धार्मिक आधार पर भारत के विभाजन के लिए "जिम्मेदार" थी, एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी कैसे हो सकती है। आपको बता दें कि राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं और उनसे इंडियन मुस्लिम लीग को लेकर सवाल पूछा गया था।


किरेन रिजिजू का पलटवार

बीजेपी नेता ने ट्विटर पर कहा कि जिन्ना की मुस्लिम लीग एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है? धार्मिक आधार पर भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार पार्टी एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है? बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत में कुछ लोग अभी भी मुस्लिम लीग का समर्थन करने वाले व्यक्ति को धर्मनिरपेक्ष मानते हैं।" 

इसे भी पढ़ें: विपक्ष बहुत अच्छी तरह से एकजुट है, 2024 के चुनाव परिणाम लोगों को आश्चर्यचकित करेंगे, राहुल गांधी ने अमेरिका में किया दावा

भाजपा का होगा ‘‘सफाया’’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनकी पार्टी अगले तीन-चार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘‘सफाया’’ कर देगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पास सत्तारूढ़ पार्टी को हराने के लिए आवश्यक मूलभूत चीजें हैं और भारतीय आबादी का एक बड़ा हिस्सा सत्तारूढ़ पार्टी का समर्थन नहीं करता।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा