राहुल गांधी ने बताया हिंदू धर्म का मतलब, बोले- भाजपा वाले झूठ के नाम पर लेते हैं वोट

By अनुराग गुप्ता | Mar 04, 2022

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच घमासान मचा हुआ है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और हिंदू धर्म के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हिंदू धर्म की बात होती है, ये हिंदू धर्म क्या है ? हिंदू धर्म सच्चाई है, ये हिंदू धर्म के नाम पर नहीं बल्कि झूठ के नाम पर आपसे वोट लेते हैं। हमारे धर्म में कहीं नहीं लिखा है कि देश की जनता के सामने जाकर झूठ बोलो। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने झूठ बोलने के बारे में कहीं नहीं पढ़ा। हिंदू धर्म में क्या मैंने तो किसी भी धर्म में झूठ बोलने के बारे में नहीं सुना। ऐसे में मैं अपनी बहन को कहना चाहता हूं कि यहां पर (भाजपा) धर्म पर नहीं झूठ पर वोट लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं मर जाऊंगा लेकिन इस मंच से मैं कभी नहीं कहूंगा कि 15 लाख रुपए आपके खाते में डाल दूंगा। भले ही आपको अच्छा लगे या नहीं। मैं आपकी इतनी इज्जत करता हूं कि आपके मुंह पर झूठ नहीं बोल सकता हूं।

इसे भी पढ़ें: भारत का सामर्थ्य बढ़ाने के लिए भाजपा को दें अपना एक-एक वोट, परिवारवादियों पर PM मोदी ने किया जमकर प्रहार

इसी बीच राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप हिंदू धर्म की नहीं बल्कि झूठ की रक्षा करते हो। उन्होंने कहा कि साल 2014 से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, फिर उन्होंने 2 करोड़ नौकरियां देने, किसानों की आय दोगुनी करने, काला धन मिटाने और 15 लाख रुपए देने की बात की... राहुल गांधी ने कहा कि इन चुनावों में अब रोजगार, नौकरी, किसानों की आय की बात क्यों नहीं करते हैं। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood Crisis | नेपाल में प्राकृतिक आपदा से भीषण तबाही! 950 से ज्यादा की जान गई, PM बालेन शाह बोले- यह क्लाइमेट चेंज का असर

बेंगलुरु दक्षिण में जाली नोट छापने का भंडाफोड़, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन के कारकेड रिहर्सल से दिल्ली की 35 से अधिक सड़कों पर मंगलवार को बदलेगा ट्रैफिक

Tamil Nadu Politics | TVK और कांग्रेस में मतभेद की खबरें खारिज, सीएम विजय ने राहुल गांधी को माना 2029 का पीएम उम्मीदवार