राहुल गांधी ने तेलंगाना में पिछड़ी जाति के नेता को मुख्यमंत्री बनाने के भाजपा के वादे पर तंज कसा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2023

तेलंगाना में पिछड़ी जाति के किसी नेता को मुख्यमंत्री बनाने के वादे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पूछा कि भाजपा ऐसा कैसे कर सकती है, जबकि उसे बहुत कम वोट मिलने वाले हैं। तेलंगाना के कलवाकुर्थी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया कि भाजपा नेता राज्य में अपनी संभावनाओं के बारे में ‘डींगे मारते’ रहते हैं, लेकिन कांग्रेस ने राज्य में ‘भाजपा की गाड़ी के चारों टायर को पंचर’ कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘आपको यहां दो प्रतिशत वोट मिलेंगे, तो आप मुख्यमंत्री कैसे बना सकते हैं।’’ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हाल में एक चुनावी रैली में कहा था कि 30 नवंबर के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सत्ता में आने पर पिछड़े वर्ग के नेता को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

गांधी ने कहा कि पूरा भारत और पूरा तेलंगाना उनका घर है। बाद में, जडचेरला में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी तेलंगाना में सत्ता में आने के बाद जाति जनगणना कराएगी। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस अगले साल लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में सत्ता में आती है तो देश में भी जाति जनगणना कराई जाएगी। गांधी ने आरोप लगाया कि जहां-जहां कांग्रेस और आमने-सामने होती है वहां असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम, भाजपा से पैसे लेकर अपने उम्मीदवार उतारती है। उन्होंने कहा, ‘‘हम जहां भी चुनाव लड़ने जाते हैं...असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, त्रिपुरा... जहां भी कांग्रेस पार्टी भाजपा के साथ लड़ती है, एआईएमआईएम पार्टी, भाजपा से पैसे लेती है और वहां अपने उम्मीदवार खड़े करती है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर