केंद्र के 10 लाख नौकरी के वादे पर राहुल गांधी का तंज, ये जुमलों की नहीं, 'महा जुमलों' की सरकार है

By अंकित सिंह | Jun 14, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों से रोजगार को लेकर मिशन मोड में काम करने को कहा है। इसी के तहत प्रधानमंत्री ने अगले 18 महीनों में 10 लाख पदों को भरे जाने कभी निर्देश दिया है। इसको लेकर अब विपक्ष तंज रहा है। इन सबके बीच मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय के पूछताछ का सामना कर रहे राहुल गांधी ने भी इस पर तंज किया है। एक ट्वीट के जरिए राहुल गांधी ने लिखा कि जैसे 8 साल पहले युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियों का झांसा दिया था, वैसे ही अब 10 लाख सरकारी नौकरियों की बारी है। ये जुमलों की नहीं, 'महा जुमलों' की सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी नौकरियां बनाने में नहीं, नौकरियों पर 'News' बनाने में एक्सपर्ट हैं।

इसे भी पढ़ें: पिछले कुछ सालों में योग को दुनियाभर में अद्भुत लोकप्रियता मिली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी के इस फैसले पर अमित शाह ने कहा कि कि नए भारत का आधार उसकी युवा शक्ति है, जिसको सशक्त बनाने के लिए मोदी जी निरंतर कार्यरत है। मोदी जी द्वारा सभी सरकारी विभागों व मंत्रालयों में 1.5 साल में मिशन मोड में 10 लाख भर्ती करने का निर्देश युवाओं में नयी आशा और विश्वास लायेगा। इसके लिए नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करता हूँ। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के युवाओं के सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा निर्णय लेते हुए सभी सरकारी विभागों में अगले 1.5 साल में 10 लाख नौजवानों की भर्ती करने का निर्देश दिया है।यह निर्णय युवाओं में विश्वास और उत्साह बढ़ायेगा। प्रधानमंत्रीजी का इसके लिए अभिनंदन!

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!