हाथ में संविधान की प्रति लेकर राहुल गांधी ने ली शपथ, ‘जय हिंद, जय संविधान’ का लगाया नारा

By अंकित सिंह | Jun 25, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (25 जून) को लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली और अपने हाथ में संविधान लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को दिखाया। उन्होंने अपना शपथ ग्रहण 'जय हिंद, जय संविधान' के नारे के साथ समाप्त किया। अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शपथ ले रहे हैं। लाल ने लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी को हराया था। इससे पहले कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, जो वायनाड उपचुनाव के लिए उम्मीदवार भी हैं, 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में राहुल गांधी के शपथ ग्रहण से पहले आज संसद पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें: अपने भाई की तरह जानता हूं...राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष के ऑफर पर क्या बोले रॉबर्ट वाड्रा

उत्तर प्रदेश के मेरठ संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अरुण गोविल ने मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता की शपथ संस्कृत में ली। जब शपथ के लिए अरुण गोविल का नाम पुकारा गया तो सत्तापक्ष के कुछ सदस्यों ने ‘जय श्री राम’ का नारा लगाया। गोविल ने टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित भाजपा सांसद महेश शर्मा ने भी संस्कृत में शपथ ली। मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने हिंदी में शपथ ली। शपथ से पहले उन्होंने ‘राधे-राधे’ का उद्घोष किया।

प्रमुख खबरें

भारत ने करोड़ों...कुछ सीखो, चुनाव को लेकर ट्रंप ने अमेरिकी प्रशासन को दिखाया आईना

BWF World Championship: घरेलू मैदान पर India का दमदार आगाज़, सभी 5 खिलाड़ियों ने जीते पहले Match

50 सेकंड के Video ने मचाया भारत में तहलका, पाकिस्तान के दूतावास को अपने ही नागरिकों के लिए क्यों जारी करनी पड़ी चेतावनी?

BJP ने Sandeep Pathak को क्यों चुना? क्या पंजाब में ध्वस्त करेंगे AAP का किला?