राहुल गांधी की बढ़ी मुसीबत, दिल्ली के 3 पुलिस स्टेशनों में बीजेपी ने दर्ज कराई शिकायत, MP में भी FIR

By अंकित सिंह | Sep 19, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को राहुल गांधी की हाल की अमेरिकी यात्रा के दौरान आरक्षण पर की गई टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दिल्ली में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पंजाबी बाग, तिलक नगर, पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशनों में दर्ज की गई थी। इसके अलावा एक शिकायत बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ मध्य प्रदेश में दर्ज कराई है। शिकायत पंजाबी बाग, तिलक नगर और पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशनों में दर्ज की गई थी। भाजपा अनुसूचित जाति (एससी) इकाई के अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा, भाजपा सिख सेल के सदस्य चरणजीत सिंह लवली और पार्टी एसटी विंग के सदस्य सीएल मीना ने कांग्रेस नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

इसे भी पढ़ें: 'हम दिल और दिल्ली की दूरी मिटा रहे...' Katra में बोले PM Modi, ये चुनाव जम्मू कश्मीर को और बुलंद बनाने के लिए है

शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने देशद्रोह किया है। उन्होंने दूसरे देशों में भारतीय प्रधानमंत्री का अपमान किया है। देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और हम उनके खिलाफ सख्त और त्वरित कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने पर कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। यह मामला कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक पदाधिकारी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां हाई ग्राउंड्स पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

प्रमुख खबरें

आरसीबी ने SRH को हराकर आईपीएल में किया जीत से आगाज, ईशान किशन की पारी पर फिरा पानी

थक चुके हैं...अब जंग नहीं लड़ेगी इजरायल की सेना? सैन्य चीफ की लीक हुई चिट्ठी ने मचाया हड़कंप

भारत का 5000 टन डीजल पहुंचा बांग्लादेश, गदगद हुए तारिक रहमान

मछली पकड़ते ही पुतिन का होश उड़ा देने वाला ऐलान, बचा भारत, डरी दुनिया