Supreme Court से सजा पर रोक के बाद Rahul Gandhi का ट्वीट, Idea of India की रक्षा हमारी जिम्मेदारी

By अंकित सिंह | Aug 04, 2023

मोदी सरनेम मानहानि मामले में आज सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी ठहराए जाने वाली सजा पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब तक राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक दोष सिद्धि पर रोक रहेगी। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद राहुल गांधी के लिए संसद के दरवाजे फिर से खुल गए हैं। राहुल गांधी संभवत सोमवार से लोकसभा में जाने भी लगेंगे। इससे पहले सूरत की निचली अदालत ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी। कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता भी चली गई थी।

इसे भी पढ़ें: Parliament में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान और 2024 Loksabha Elections में Modi-Rahul के बीच फिर देखने को मिलेगा महा-मुकाबला

किसने क्या कहा

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए बड़ी राहत है। राहुल गांधी के खिलाफ साजिश आज विफल हो गई है। उन्होंने कहा कि हमने स्पीकर से मुलाकात की और संसद में यह मुद्दा उठाया कि राहुल गांधी को संसद में अनुमति दी जानी चाहिए...राहुल गांधी की अयोग्यता रद्द की जानी चाहिए...मैं स्पीकर को पत्र भी लिखूंगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज़ादी के बाद राहुल गांधी पहले शख्स हैं जिन्हें मानहानि मामले में 2 साल की पूरी सजा मिली थी। आज सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को खारिज कर दिया। अब हर एक काम सही दिशा में जा रहा है...राजस्थान में फिर से कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा