राहुल गांधी ने लोगों से कांग्रेस के घोषणापत्र पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2024

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी के घोषणापत्र को कई लोगों ने ‘‘क्रांतिकारी’’ बताया है और उन्होंने लोगों से घोषणापत्र को लेकर सोशल मीडिया के जरिये अपनी प्रतिक्रिया साझा करने का आग्रह किया। गांधी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने यह अपील की। राहुल गांधी ने सुबह करीब 10 बजे वीडियो साझा करते हुए एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने यह वीडियो कल रात 12:30 बजे बनाया था, लेकिन मेरी टीम ने सोचा कि देर रात होने की वजह से इसे अभी साझा नहीं किया जाए। इसलिए यह वीडियो मैं अब साझा कर रहा हूं क्योंकि संदेश अभी भी प्रासंगिक है।’’ 

इसे भी पढ़ें: BJP की दिल्ली इकाई ने केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने जनता से घोषणापत्र पर उनके साथ प्रतिक्रिया साझा करने और उन्हें यह बताने के लिए कहा कि उन्हें (लोगों) इसमें क्या पसंद आया और क्या नहीं। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी किया जिसमें उसने जाति जनगणना कराने, आरक्षण की सीमा बढ़ा कर 50 प्रतिशत से अधिक करने, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने और नई शिक्षा नीति में संशोधन करने समेत कई वादे किए हैं। पार्टी ने अपने घोषणापत्र को न्याय पत्र नाम दिया है। यह पांच ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ पर आधारित है।

प्रमुख खबरें

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform