हिंदुओं पर टिप्पणी को लेकर लोकसभा में राहुल गांधी बनाम पीएम मोदी, अमित शाह ने माफी की मांग की

By अंकित सिंह | Jul 01, 2024

तीखी नोकझोंक और हंगामे ने सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी के पहले भाषण को परिभाषित किया, क्योंकि कांग्रेस नेता ने तथाकथित "हिंसक हिंदुओं" पर निशाना साधने से पहले भगवान शिव का एक पोस्टर भी दिखाया। गांधी की टिप्पणी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत पलटवार किया। राहुल गांधी ने कहा कि हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा और डर खत्म करने की बात की है...लेकिन, जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वे केवल हिंसा, नफरत, असत्य की बात करते हैं...आप हिंदू हैं ही नहीं। इसके बाद सदन में हंगामा मच गया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान उन्हें टोका भी। 

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू डर नहीं फैला सकता। राहुल ने बार-बार भाजपा का नाम लिया। इसके बाद अमित शाह खड़े ने कहा कि नियम इन पर लागू नहीं होता क्या? ये पूरी बीजेपी को हिंसा फैलाने वाला बता रहे हैं। हाउस ऑर्डर में नहीं है। सदन ऐसे नहीं चलेगा। इसके बाद लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा, ''लोकतंत्र और संविधान ने मुझे सिखाया है कि मुझे विपक्ष के नेता को गंभीरता से लेने की जरूरत है।''

राहुल गांधी ने इस दौरान ने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या ने बीजेपी को मैसेज दिया। अवधेश पासी की ओर संकेत देते हुए उन्होंने कहा कि ये मैसेज आपके सामने बैठे हुए हैं।  मैंने कल कॉफी पीते हुए इनसे पूछा कि हुआ क्या। आपको कब पता लगा कि आप अयोध्या में जीत रहे हो। इन्होंने कहा कि पहले दिन से पता था। अयोध्या में एयरपोर्ट बना, जमीन छिनी गई और आज तक मुआवजा नहीं मिला है। जो भी छोटे-छोटे दुकानदार थे, छोटी-छोटी बिल्डिंग्स थी, सबको गिरा दिया गया और उन लोगों को सड़क पर कर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha में राहुल ने की NEET मुद्दे पर चर्चा की मांग, राजनाथ बोले- नियमों और परंपराओं के आधार पर चलती है संसद

उन्होंने कहा कि अयोध्या के इनोग्रेशन में अयोध्या की जनता को बहुत दुख हुआ। अंबानी जी थे, अडानी जी थे, लेकिन अयोध्या का कोई नहीं था। अयोध्या की जनता के दिल में नरेंद्र मोदीजी ने भय। उनकी जमीन ले ली, घर गिरा दिए लेकिन इनोग्रेशन तो छोड़ो उसके बाहर तक नहीं जाने दिया। इन्होंने मुझे एक और बात बोली कि दो बार नरेंद्र मोदी ने टेस्ट किया कि क्या मैं अयोध्या में लड़ जाऊं। सर्वेयर्स ने कहा कि अयोध्या में मत जाना, वहां की जनता हरा देगी इसीलिए पीएम वाराणसी गए और वहां से बचकर निकले।

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल