कर्नाटक पर अदालत के फैसले के बाद भाजपा पर भड़के राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2018

उच्चतम न्यायालय द्वारा कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा को कल बहुमत साबित करने का आदेश दिए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि इससे उनकी पार्टी के इस रुख की पुष्टि होती है कि राज्यपाल वजुभाई वाला ने असंवैधानिक ढंग से काम किया। राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय के आज के आदेश से हमारे इस रुख की पुष्टि होती है कि राज्यपाल ने असंवैधानिक ढंग से काम किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘संख्या के बिना सरकार गठन के भाजपा के दावे को न्यायालय ने खारिज किया है।’’ राहुल ने दावा किया कि कानूनी रूप से रोके जाने के बाद भाजपा अब ‘सत्ता हासिल करने के लिए धन और बल इस्तेमाल करने का प्रयास करेगी।’ 

दरअसल, शीर्ष अदालत ने आज अपने आदेश में येदियुरप्पा को कल शाम चार बजे विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा है। राज्यपाल ने बुधवार को येदियुरप्पा को सरकार बनाने का न्योता दिया था। इसके विरोध में कांग्रेस ने बुधवार रात ही शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

 

गौरतलब है कि राज्य में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। प्रदेश की 224 सदस्यीय विधानसभा में 222 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 104, कांग्रेस को 78 और जद एस+ को 38 सीटें मिली हैं। फिलहाल, बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 112 है। 

प्रमुख खबरें

मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने Priyanka पर साधा निशाना, ‘नकली’ गांधी बताकर वोट पाने का लगाया आरोप

Unnao में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर, छह लोगों की मौत और 20 घायल

Rishikesh के निकट लक्ष्मण झूला क्षेत्र में दो लोग Ganga में डूबे, तलाश जारी

Startup 10 साल में 300 गुना बढ़े, यूनिकॉर्न का घर बना भारत : केंद्रीय मंत्री Jitendra Singh