नेशनल हेराल्ड मामले पर बोले रॉबर्ट वाद्रा, सभी ‘निराधार’ आरोपों से मुक्त होंगे राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेशी से पहले उनके बहनोई रॉबर्ट वाद्रा ने सोमवार को उनके साथ एकजुटता प्रकट करते हुए कहा कि राहुल सभी ‘निराधार आरोपों’ से मुक्त होंगे। वाद्रा ने अपने खिलाफ दर्ज मामले का हवाला देते हुए कहा कि ईडी ने उन्हें 15 बार बुलाया और पूछताछ की। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि सरकार ‘उत्पीड़न’ के जरिये देश के लोगों को दबा नहीं सकेगी। वाद्रा ने कहा, ‘‘राहुल, आप निश्चित तौर पर इन निराधार आरोपों से मुक्त होंगे।’’ उनका कहना है कि कांग्रेस का नेतृत्व सच के लिए लड़ रहा है और देश की जनता उसके साथ खड़ी है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकियों में पुलिसकर्मियों का हत्यारा शामिल

जांच एजेंसी ने इसी मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 23 जून को तलब किया है। पहले उन्हें आठ जून को पेश होने के लिए नोटिस दिया गया था। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष ने पेश होने के लिए और समय मांगा है क्योंकि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और अब तक स्वस्थ नहीं हुई हैं।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi की नम आंखों से विदाई, Argentina की जर्सी में 21 साल के सफर का हुआ अंत

इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा, Ajit Agarkar के इस्तीफे पर Gautam Gambhir का आलोचकों को करारा जवाब, लिखा इमोशनल पोस्ट

बेहतरीन नेतृत्व, विष्णु अवतार...प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की जनसेवा पर दुनियाभर के नेताओं ने क्या-क्या कहा?

Black Sea में मालवाहक जहाज पर हमले के बाद सुरक्षित निकाले गए 3 भारतीय नागरिक