By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2025
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार शाम राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय (आरजीआई) क्रिकेट स्टेडियम में महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के ‘जीओएटी भारत दौरा-2025’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी शाम साढ़े चार बजे एक विशेष विमान से हैदराबाद पहुंचेंगे और ताज फलकनुमा पैलेस होटल जाएंगे, जहां मेस्सी ठहरे हुए हैं। मैच देखने के बाद राहुल गांधी रात 10:30 बजे राष्ट्रीय राजधानी रवाना हो जाएंगे।
आरजीआई क्रिकेट स्टेडियम में कार्यक्रम के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। राचकोंडा पुलिस आयुक्त सुधीर बाबू ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए 3,000 जवान तैनात किए जाएंगे।