Rahul Gandhi Disqualified: 3 सीएम और बहन प्रियंका के साथ कोर्ट पहुंचेंगे राहुल गांधी, भाजपा ने किया जबरदस्त वार

By अंकित सिंह | Apr 03, 2023

कांग्रेस के पूर्व लोकसभा सांसद राहुल गांधी सोमवार को गुजरात के सूरत में एक निचली अदालत के आदेश के खिलाफ सत्र अदालत में अपील दायर करेंगे। इसे कांग्रेस की ओर से भव्य बनाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी कोर्ट में बहन प्रियंका गांधी और कांग्रेस शामित राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ पहुंचेगे। इसको लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने एक बार नहीं बल्कि कई बार पिछड़ो का अपमान करने का काम किया है। दुख इस बात का है कि कांग्रेस ने माफी मांगना तो दूर, दबाव बनाने और डराने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब 3 वर्ष थे तब तो इनके साथ कोई नहीं गया। अब राज्य के मुख्यमंत्रियों को काम-काज छुड़ाकर, इस काम पर लगाया है।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi मोदी सरनेम मामले में जाएंगे कोर्ट, सूरत कोर्ट के फैसले को सेशन कोर्ट में देंगे चुनौती

भाजपा नेता ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, दामाद जी (रॉबर्ट वाड्रा) से पूछताछ होती तो सब कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर आ जाते हैं। यह दरबारी संस्कृति है जो दुर्भाग्यपूर्ण है और न्याय व्यवस्था का अपमान है। अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि 2019 में कोलार में कौन बोला, राहुल गांधी बोले। भाजपा ने बोलने के लिए कहा था क्या? लंदन में जाकर कौन बोला? अब आप(राहुल गांधी) बोलोगे तो भुगतोगे। वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कोई भी न्यायपालिका पर दबाव नहीं डाल सकता है। क़ानून के आधार पर न्यायालय काम करते हैं। राजनीतिक ड्रामा खड़ा करने वाली बात नहीं है। कांग्रेस पार्टी उनका परिवार है और परिवार का उनके साथ जाने में हर्ज़ क्या है?

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त

RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य