'राम मंदिर का फैसला पलट देंगे राहुल गांधी!', आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा- शाह बानो मामले की तरह...

By अंकित सिंह | May 06, 2024

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोमवार को बड़ा दावा किया और कहा कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद राहुल गांधी का कहना था कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद, वह राम मंदिर पर शीर्ष अदालत के फैसले को "उसी तरह पलट देगी" जैसे राजीव गांधी ने शाह बानो के फैसले को पलट दिया था। कृष्णम की टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे और रामलला की पूजा-अर्चना करने और रोड शो करने के एक दिन बाद आई है। 

इसे भी पढ़ें: रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार का नेतृत्व करेगीं Priyanka Gandhi, सोमवार से होगी चुनाव अभियान की शुरुआत

उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस में 32 साल से अधिक समय बिताया है और जब राम मंदिर का फैसला आया, तो राहुल गांधी ने अपने करीबी सहयोगियों के साथ बैठक में कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद, वे एक महाशक्ति आयोग का गठन करेंगे और राम मंदिर के फैसले को पलट देंगे। जैसे राजीव गांधी ने शाहबानो का फैसला पलट दिया था। उनकी टिप्पणी मंगलवार (7 मई) को होने वाले लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से एक दिन पहले आई है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

प्रमुख खबरें

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग