विचारों की लड़ाई होती है रोजाना, जेटली के स्वस्थ होने की राहुल ने की कामना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री अरूण जेटली के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि यह सुनकर दुखी हूं कि जेटली जी अस्वस्थ हैं। हम उनके विचारों को लेकर उनसे रोजाना लड़ते हैं। बहरहाल, मैं और कांग्रेस पार्टी की तरफ से कामना करता हूं कि वह शीघ्र स्वस्थ हों।

उन्होंने कहा कि जेटली जी, इस मुश्किल घड़ी में हम आपके और आपके परिवार के साथ हैं। खबरों के मुताबिक जेटली स्वास्थ्य जांच के लिए अमेरिका गए हैं।

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार