Rahul Gandhi ने विदेश मंत्री जयशंकर को लिखा पत्र, जानें क्या की मांग?

By अभिनय आकाश | Sep 28, 2024

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तमिल मछुआरों की गिरफ्तारी के मुद्दे पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पत्र लिखा है। राहुल ने अपने पत्र में कहा कि मैं आपको 37 तमिल मछुआरों की गिरफ्तारी और 21 सितंबर, 2024 को श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा उनकी नावों को जब्त करने के संबंध में लिख रहा हूं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया इस मामले को श्रीलंकाई अधिकारियों के समक्ष उठाएं और मछुआरों और उनकी नावों की शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की और उनसे तमिल मछुआरों की रक्षा के लिए दखल देने के अलावा चेन्नई मेट्रो एवं समेकित शिक्षा पहलों के लिए लंबित धन को शीघ्र जारी करने की मांग की। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात: तमिलनाडु से तीर्थयात्रियों को ला रहा वाहन बाढ़ग्रस्त मार्ग पर फंसा, बचाव अभियान जारी

गिरफ्तार मछुआरों में से एक, एंथोनी राज की पत्नी, झाँसी रानी ने कहा कि 35 दिन हो गए हैं, और हमें उनकी स्थिति के बारे में पता नहीं है। मीडिया के माध्यम से हमें पता चला कि प्रति व्यक्ति 42 लाख रुपये जमानत राशि लगाई गई है। हम इतने अमीर नहीं हैं, और हमने बहुत सारी याचिकाएँ दीं और कार्रवाई का वादा किया गया था, लेकिन कोई उपाय नहीं होने के कारण, हमने भूख विरोध शुरू कर दिया है। हम सरकार से मछुआरों को बिना किसी जुर्माने के वापस लाने का आग्रह करते हैं। 

प्रमुख खबरें

दल बदलते ही Sandeep Pathak पर Action? BJP बोली- यह Kejriwal-Mann की बदले की कार्रवाई है

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

Maoist ठिकाना रिकवर करने गए थे जवान, Kanker में IED ब्लास्ट ने ली 4 वीरों की जान