Rahul Gandhi को सजा के मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने डीके शिवकुमार और अन्य को हिरासत में लिया

By अभिनय आकाश | Mar 24, 2023

मोदी सरनेम वाले बयान को लेकर मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराए जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। दूसरी ओर, पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस सांसदों ने भी अडानी समूह के खिलाफ हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग को लेकर दिल्ली के विजय चौक पर मार्च निकाला। वहां भी पार्टी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

इसे भी पढ़ें: Breaking: Rahul Gandhi को बड़ा झटका, मानहानि मामले में 2 साल की सजा के बाद लोकसभा की सदस्यता खत्म

इससे पहले आज कांग्रेस नेताओं ने आपराधिक मानहानि मामले में सूरत जिला अदालत द्वारा राहुल गांधी को दोषी ठहराए जाने का विरोध किया। वायनाड के सांसद को दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन बाद में अदालत ने उन्हें जमानत दे दी और फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए उनकी सजा 30 दिनों के लिए निलंबित कर दी गई। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा