Rahul Gandhi के विमान को वाराणसी हवाईअड्डे पर उतरने की अनुमति नहीं मिली: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2023

वाराणसी। कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी के विमान को कल देर रात वाराणसी हवाईअड्डे पर उतरने की इजाजत नहीं दी गयी और ऐसा बदले की भावना से किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के विमान को उनके वायनांड संसदीय क्षेत्र से लौटने पर यहां हवाई अड्डे पर उतरना था, लेकिन हवाईअड्डा प्राधिकरण ने अंतिम समय पर विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी। राय ने कहा कि वह और पार्टी के अन्य नेता अपने नेता की अगवानी के लिए हवाईअड्डे पर थे लेकिन उनके विमान को हवाईअड्डे पर उतरने नहीं दिया गया , फलस्वरूप उन्हें (गांधी को) राष्ट्रीय राजधानी लौटना पड़ा।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर