राहुल ने दोस्त कमल हासन को भेंट की प्रियंका के बेटे की खींची गई तस्वीर, कहा- ये जीवन के प्रति आपके दृष्टिकोण को दर्शाता है

By अभिनय आकाश | Jan 02, 2023

दिग्गज अभिनेता और राजनेता कमल हासन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में राजनीति, भारतीय समाज और उनकी पेशेवर यात्रा पर बातचीत की। बातचीत को गांधी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। क्लिप की शुरुआत में गांधी ने कहा कि उनके भतीजे यानी प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा एक फोटोग्राफर हैं और उन्होंने कुछ सुंदर क्लिक किया था, जिसे वह कमल को भेंट करना चाहते थे। 

इसे भी पढ़ें: जयराम रमेश ने कहा यह नामुमकिन है कि विपक्षी एकता के नाम पर कांग्रेस सिर्फ 200 सीट पर चुनाव लड़े

हालांकि मुख्य रूप से एक अभिनेता और फिल्म निर्माता कमल हासन ने 2018 में अपनी पार्टी मक्कल निधि मय्यम (पीपुल्स जस्टिस सेंटर) लॉन्च करके राजनीति में कदम रखा। काम के मोर्चे पर, हासन को आखिरी बार लोकेश कनगराज निर्देशित विक्रम में देखा गया था, जिसने अभिनय की दुनिया में उनकी वापसी को चिह्नित किया। फिल्म को समीक्षकों द्वारा सराहा गया और यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। कमल हाल ही में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे जब वह दिल्ली पहुंची थी।

प्रमुख खबरें

Kochi जा रहे जहाज में बच्ची से यौन उत्पीड़न, मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

CJI Surya Kant से इस्तीफे की मांग पर भड़की BJP, कांग्रेस पर लगाया संस्थाओं को ध्वस्त करने का आरोप

उत्तर प्रदेश में 2 लाख Motor Accident दावे लंबित, बीमा अफसरों को दी जा रही Mediation ट्रेनिंग

20 हजार हेक्टेयर में बसेगा New Noida, 6 लाख नौकरियों का लक्ष्य